सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट द्वारा लाॅकडाउन शुरू होने के साथ ही अभी तक जरूरतमंदो, मजदूरों व गरीब निसहाय वर्ग को लगातार राशन किट का वितरण किया जा रहा है।
ट्रस्ट द्वारा आज भी 1, स्वरुप पार्क, जी0 टी0 रोड साहिबाबाद, ज्ञानपीठ केन्द्र के प्रांगण में वीरेन्द्र यादव एडवोकेट पूर्व प्रत्याशी साहिबाबाद विधान सभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी के सहयोग से सामाजिक दूरी का पालन करते हुए गरीब, मजदूर, जरूरतमंद 50 परिवारों को राशन की किट दिया गया । इस किट के द्वारा आटा, दाल, चावल, तेल, चीनी, मसालों का वितरण किया गया।
ठस मौके पर वीरेन्द्र यादव ने बताया कि कोरोना वैश्विक महामारी में लॉकडाउन के कारण फैक्टरियों में काम-काज ठप्प हो जाने के कारण लोगों का रोजगार छिन गया है, लोग बेरोजगार हो गये हैं। हजारों मजदूरों, रेहड़ी-पटरी वाले, रिक्शा चालकों, दिहाड़ी मजदूरों, कामकाजी महिलाओं के सामने दो जून की रोटी का संकट पैदा हो गया है। आज ऐसे परिवारों को चिन्हित करके उन्हें राशन वितरण किया गया। लॉकडाउन के विगत 45 दिनों से राशन और भोजन का वितरण संस्था द्वारा किया जा रहा है। अब तक 3500 से अधिक परिवारों को राशन की किट का वितरण किया जा चुका है और आगे भी यह वितरण निरन्तर जारी रहेगा। संस्था द्वारा हजारों पैकेट खाना तथा पानी भी जरुरतमंदों में वितरित किया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि अब भी गाजियाबाद में हजारों मजदूर फंसा हुआ है जिसके पास न राशन कार्ड है न खाने का सामान। प्रशासन से हमारी मांग है कि प्रवासी मजदूरों और गरीब जरूरतमंद परिवारों को चिन्हित करके उन्हें राशन उपलब्ध कराया जाय तथा उन्हें उनके निवास स्थान तक पहुँचाने की व्यवस्था की जाय, व नकद भुगतान कम से कम 5000 (पांच हजार) रुपये किया जाय। वीरेन्द्र यादव एडवोकेट ने इस अवसर पर आम नागरिकों से अपील की, वह सरकार द्वारा निर्धारित लॉकडाउन के नियमों का पालन करे और अपने आस-पास गरीब, जरूरतमंद परिवारों की मदद करें। राशन वितरण में सहयोग करने वाले प्रमुख रूप से सरदार अवतार सिंह (काले), अंशु ठाकुर, अवधेश यादव, इंजी0 धीरेन्द्र यादव रहे।





0 comments:
Post a Comment