सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । पूर्वांचल कालिदास नवयुवक विकास समिति के सदस्यों ने अपने आसपास रहने वाले 3 प्रवासी मजदूर परिवारों के लोगों को उनके गृह जनपद गया बिहार ट्रेन द्वारा पहुंचाने की व्यवस्था की।
जानकारी के अनुसार पूर्वांचल कालिदास नवयुवक विकास समिति के अध्यक्ष अशोक शाह और उनके साथी तिलकराम, डॉक्टर के एल विश्वकर्मा, मुन्ना कुमार, राजेश, दीपक कुमार तथा अरुण आदि ने लॉक डाउन में फंसे जनकपुरी निवासी 3 प्रवासी परिवारों को उनके गृह जनपद पहुंचाने के लिए अपने जेब से खर्चा कर व्यवस्था की। इस व्यवस्था में संस्था ने पहले नई दिल्ली स्टेशन पहुंचाने के लिए टैक्सियों का बंदोबस्त किया। फिर नई दिल्ली से हावड़ा जाने वाली विशेष ट्रेन के टिकट बनवाकर बिहार में उनके गृह जनपद गया भेजने की व्यवस्था की । इसके अलावा इन तीनों परिवारों के खाने-पीने और रास्ते में घर तक पहुंचने के लिए पैसों की मदद की गई । करीब एक टिकट पर डेढ़ हजार रुपए खर्च आया ।
संस्था के इस प्रयास की साहिबाबाद में रहने वाले अनेक लोगों ने सराहना की है। संस्था के इन सदस्यों ने लोगों से अपील की है वे अपने आसपास रहने वाले जरूरतमंद प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए आगे आयें। जो मकान मालिक हैं वह अपने किरायेदारों के किराया माफ अवश्य करदें, यही मानवता का तकाजा है।



0 comments:
Post a Comment