- हत्या में सहयोग करने वाले दो सहयोगी गिरफ्तार
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद। एसएसपी गाजियाबाद ने तुलसी निकेतन में बीती रात 9 बजे शादी करने से मना करने पर 19 वर्षीय लड़की की चाकू मार कर हत्या करने के आरोपी सुंदर नगरी दिल्ली निवासी की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपए नगद इनाम की घोषणा की है। उधर टीला मोड़ पुलिस ने हत्या में सहयोग करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार थाना टीला मोड़ पुलिस ने लड़की की हत्या के मामले में सहयोग करने के दो आरोपी आसिफ उर्फ आशिक पुत्र मोहम्मद जाकिर 22 वर्ष निवासी एफ ब्लॉक जवाहर पार्क शहीद नगर गाजियाबाद तथा आमिर चैधरी पुत्र अब्दुल हनीफ चैधरी 20 वर्ष निवासी ई60/263 सुंदर नगरी नियर गगन सिनेमा दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन मुख्य आरोपी शेरू उम्र 21 वर्ष निवासी ए162 सनी बाजार मैन रोड सुंदर नगरी दिल्ली अभी फरार है । शेरू की गिरफ्तारी पर एसएसपी गाजियाबाद ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।



0 comments:
Post a Comment