सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । शालीमार गार्डन के व्यापार मण्डल , बिल्डर एसोसिएशन तथा आरडब्लूए ने अपने सैकड़ों स्थानीय लोगो के साथ मिल कर भारत माता चैक शालीमार गार्डन मैन साहिबाबाद गाजियाबाद पर चीन के राष्ट्रपति शी-जिनपिंग का पुतला फूंका और प्रदशर्न किया।
जानकारी के अनुसार व्यापारियों , भवन निर्माताओं और आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर गलवान घाटी में चीनी सैनिकों द्वारा धोखे से भारतीय सैनिकों के ऊपर किए गए कायराना हमले के विरोध में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका और चीन के संपूर्ण बहिष्कार की बात कही । लोगों में काफी रोष था कि चीन की सेना ने जिस तरह से घात लगाकर भारतीय सैनिकों के ऊपर हमला किया है यह न केवल अमानवीय है बल्कि सेना की दक्षता क्षमता और नियमों के विरुद्ध है। लोगों ने माना कि चीन की फितरत धोखेबाज की रही है। वह हमेशा ही धोखा देता आया है। झूंठ और धोखे की इसी नीति के चलते भारतीय सैनिकों पर हमला किया गया। लेकिन हमारे भारतीय सैनिकों ने मरते मरते चीनी सेना के दोगुने सैनिकों को मार गिराया। अब हमें दो स्तर से चीन से लड़ना है। एक स्तर पर भारतीय सेना बॉर्डर पर लड़ेगी और हम सभी भारतीयों को चीनी के हर उत्पाद का बहिष्कार करना होगा। देश में चीन का कोई व्यापार, ठेका अथवा उत्पाद नहीं बिकने दें।
इस अवसर पर नन्दलाल शर्मा , प्रताप चैधरी, मुकेश यादव, पार्षद सरदार सिंह भाटी एवं सभी व्यापारियों ने चाइना के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। अमर शहीदों का बलिदान याद रखेगा हिन्दुस्तान,जय हिन्द आदि नारों से गगन गूंज उठा ।
इस अवसर पर सभी ने वीर जवानों की आत्मा की शान्ति के लिये दो मिनट का मौन रखा । देशवासियों से चाइना के सामान का बहिष्कार करने की तथा अधिक से अधिक स्वदेशी सामानों को अपनाने की अपील की गई।
इस मोके पर नन्दलाल शर्मा,पार्षद सरदार सिंह भाटी, पूर्व पार्षद योगेश चैधरी, प्रताप चैधरी, मुकेश यादव, कालीचरण पहलवान, रवि भाटी, कैलाश यादव,सुदीप शर्मा,राजेंद्र चैधरी, सोनू चैधरी, शिवम चैधरी, सोमनाथ चैहान, मुन्ना सिंह, दीपक ठाकुर,भोपाल यादव,तेजवीर सिंह, सतीश अग्गरवाल, राकेश तोमर,शिव प्रसाद, अशोक भाटी,दीपक चैधरी, समीर सैफी, विजेंद्र मावी, विनोद राणा, मनवीर गोदरा, अमित खन्ना आदि लोग उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन- चीन के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग।



0 comments:
Post a Comment