- जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने मौके पर पहुंचकर किया स्थल निरीक्षण
- प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने के दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
प्रमुख संवाददाता
गाजियाबाद। सभी जनपद वासियों को कोराना वायरस के संक्रमण के सुरक्षित रखा जा सके इसके लिए जिला अधिकारी अजय शंकर पांडेय के द्वारा जनपद में निरंतर रूप से अविरल प्रयास सुनिश्चित किए जा रहे हैं ताकि जनपद में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमित व्यक्तियों का यथा समय इलाज कराते हुए उन्हें स्वस्थ बनाया जा सके। कोरोना संक्रमित सभी व्यक्तियों कोविड 19 प्रोटोकॉल के अनुरूप इलाज समय पर संभव हो सके इसके लिए जिला अधिकारी अजय शंकर पांडेय निरंतर प्रयासरत हैं। इस श्रृंखला में आज एक अविरल प्रयास सुनिश्चित करते हुए मोदीनगर में एस आर एम कॉलेज को कोविड अस्पताल स्1 के रूप में विकसित किए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
जिला अधिकारी अजय शंकर पांडेय के द्वारा इस कार्य को मूर्त रुप प्रदान करने के उद्देश्य से स्वयं मौके पर पहुंचकर कॉलेज का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी नगर एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को संबंधित कॉलेज में 450 बेड की व्यवस्था तथा कोविड-19 को लेकर प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित कराते हुए आरंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय कोविड-19 महामारी को लेकर बहुत ही गंभीरता के साथ जनपद में कार्यवाही करते हुए कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों को यथा समय इलाज संभव कराने के निरंतर प्रयास कर रहे हैं। ज्ञातव्य हो कि अभी इससे पूर्व मोदीनगर में ही दिव्य ज्योति मेडिकल कॉलेज को कोविड-19 स्1 अस्पताल के रूप में जिलाधिकारी के प्रयास से शुरू किया गया है ताकि जनपद में कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़ने पर सभी को प्रोटोकॉल के अनुरूप इलाज उपलब्ध कराया जा सके और सभी संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच सके।



0 comments:
Post a Comment