माॅडीफाइड कार की जानकारी एसएसपी को देते थानाध्यक्ष रण सिंह।
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । एसएससी के आदेश पर जनपद में चल रही मॉडिफाइड कारों आपत्तिजनक स्पीकर लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग की अनुमति के बिना मॉडिफाइड वाहन चलाने के मामले में एसएसपी गाजियाबाद कलानिधि नैथानी ने कार्यवाही करने के सख्त आदेश दिए हुए हैं । इसके अलावा जिन वाहनों पर अश्लील शब्द या आपत्तिजनक लेख या स्टीकर अनधिकृत रूप से लगाए गए हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में थाना टीला मोड़ पुलिस द्वारा अनधिकृत रूप से मॉडिफाइड कराई गई एक स्कॉर्पियो गाड़ी को सीज कर उसके मालिक के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की गई है।
इस संबंध में एसएसपी ने जनता से अपील की है कि वे इस तरह का कोई भी कार्य या मॉडिफिकेशन अपने वाहन में ना कराएं जिससे अन्य लोगों खासतौर से वृद्धों, महिलाओं, छात्राओं और बच्चों को असुविधा होती है । अगर कोई वाहन परिवहन विभाग की अनुमति के बिना मॉडिफाइड कराकर जिले में चलाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।



0 comments:
Post a Comment