सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । राजेंद्र नगर साहिबाबाद स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर एवं डीएवी स्कूल का सीबीएसई दसवीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा।
डीएवी राजेन्द्र नगर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। डीएवी के छात्रों ने अधिकतम 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किये,1229 छात्रों ने विशेष योज्ञता प्राप्त की, 344 छात्रों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की ,90 प्रतिशत छात्रों ने 76 प्रतिशत किये।
स्वामी विवेकानंद स्कूल राजेन्द्र नगर के दशवीं की कक्षा का परिणाम भी शत प्रतिशत रहा । जिसमें 15 विद्यार्थियों ने शतप्रतिशत अंक प्राप्त कर इतिहास रच दिया। जिसमें 4 विद्यार्थियों ने हिंदी में ,दो छात्रों ने सामाजिक विज्ञान में, 9 ने आईटी में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए और नया कीर्तिमान रच दिया। 55 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त किए। रोहित मेहरा और अंजलि तिवारी ने 97प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। निखिल सैनी 96.4 अंक पाकर विद्यालय में तीसरे स्थान पर रहे। विद्यार्थियों की इस कामयाबी पर स्कूल के प्रबंधक केशव कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष कैलाश राघव, प्राचार्य विशोक कुमार, प्रबंधक राधेश्याम गुप्ता ,उप प्रवंधक वीरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष आलोक गुप्ता ,परीक्षा प्रभारी मान सिंह व शिक्षकों ने प्रसन्नता जाहिर की है।



0 comments:
Post a Comment