सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । थाना लिंक रोड पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कई वर्षों से फरार चल रहे एक 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर उससे नाजायज हथियार व कारतूस बरामद किए हैं।
एएसपी साहिबाबाद केशव कुमार ने बताया कि थाना लिंकरोड पुलिस को सूचना मिली थी कि एक शातिर बदमाश उनके क्षेत्र में आने वाला है। सूचना पर पुलिस की कई पार्टियां बनाकर क्षेत्र में चेकिंग की गई। जिसमें महाराजपुर कब्रिस्तान के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को अवैध हथियार व कारतूस के साथ हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रमेश उर्फ दीपक सांसी पुत्र रमेश निवासी सीएन 424 नियर विवेकानंद स्कूल आनंद विहार दिल्ली व इसके अलावा दूसरा पता ई 28 शाहबाद डेयरी थाना शाहाबाद जिला नॉर्थ वेस्ट दिल्ली बताया।
जानकारी करने पर पता चला कि यह एक शातिर बदमाश है और पिछले कई वर्षों से थाना लिंक रोड की एक घटना में बांछित चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी पर 15हजार का इनाम घोषित है। गिरफ्तार करने वाली टीम में ओमप्रकाश तिवारी अपराध निरीक्षक, एसआई मानवेंद्र सिंह व अंशुल कुमार आदि थे।
लूट में वांछित गिरफ्तार
इंदिरापुरम। थाना इंदिरापुरम पुलिस ने लूट की घटना में वांछित वसीम पुत्र निवासी एफ 2ध्120 सुंदर नगरी थाना नंदनगरी दिल्ली को रेड लाइट वसुंधरा के पास से गिरफ्तार किया है ।
इसके अलावा विजय पुत्र राजू निवासी ए 53 जनकपुरी साहिबाबाद एक शातिर बदमाश को रैड लाइट प्रहलाद गढ़ी के पास से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।



0 comments:
Post a Comment