सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । कोरोना से संक्रमित यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी में भर्ती उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री एवं गाजियाबाद के विधायक अतुल गर्ग कोरोना संक्रमण से निजात पा गये। वे 18 अगस्त से भर्ती थे।
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार हॉस्पिटल से स्वास्थ्य लाभ होने के बाद स्थिर हालत में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है ।
गर्ग ने अपने स्वास्थ्य लाभ को हर्ष का अनुभव बताया और समस्त डॉक्टरों एवं हॉस्पिटल की नर्सों एवं स्टाफ की तारीफ करते हुए कहा कि आप सबके प्रयास से मेरा स्वास्थ्य बेहतर हो गया है। उन्होंने अपने पूर्ण रूप से स्वस्थ हो जाने के बाद एक बड़े प्रीतिभोज का आयोजन करने की मंशा व्यक्त की है।
हॉस्पिटल के डायरेक्टर क्लीनिकल सर्विसेज डॉ (कर्नल- रिटा०) राहुल शुक्ला ने बताया कि श्री गर्ग का इलाज श्वांस एवं कोविड रोग विशेषज्ञ डॉ प्रोफेसर डॉक्टर आर के मनी, डॉक्टर के के पांडे, डॉक्टर अर्जुन खन्ना एवं डॉ अंकित सिन्हा की टीम द्वारा किया गया ।



0 comments:
Post a Comment