सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
सहिबाबाद । थाना साहिबाबाद क्षेत्र में अर्थला पीर के सामने गाजियाबाद से साहिबाबाद लाजपत नगर आ रहे एक युवक से बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर सोने की दो चेन लूट ली । दोनों चैनों की कीमत 3 से 4 लाख के बीच बताई जाती है।
जानकारी के अनुसार डासना गेट में रहने वाले सन्नी अपने एक किन्नर साथी को छोड़ने लाजपत नगर की ओर आ रहे थे । जैसे ही वे स्कूटी से अर्थला पीर के सामने पहुंचे तभी पीछे से नीली सफेद रंग की अपाचे बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनकी स्कूटी के साथ में आते ही झपट्टा मारकर सन्नी के गले से सोने की दो चेन लूट लीं और यूटर्न लेकर गाजियाबाद की ओर भाग गए।
पीड़ित ने बदमाशों का हिंडन नदी तक पीछा किया लेकिन वे राजनगर एक्सटेंशन की ओर तेजी से भाग गए। पीड़ित ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस चैकी हिंडन नदी को दी लेकिन पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी है।
थाना साहिबाबाद क्षेत्र में लूट की ये दूसरी बड़ी वारदात है। लेकिन पुलिस फिर भी संवेदनहीन बनी हुई है तथा रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई है।



0 comments:
Post a Comment