सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । थाना साहिबाबाद क्षेत्र की राजीव कॉलोनी में एक फल विक्रेता की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव मंगलवार की सुबह पंखे से लटका मिला था।
चैकी इंचार्ज मोहन नगर डॉ. रामसेवक ने बताया कि फल विक्रेता सुनील कुमार की पत्नी के पंखे से लटक कर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। इस पर उन्होंने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कमरे की छानबीन में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लोगों ने बताया कि महिला के पंखा से लटकने होने के मामले में शोर होने पर आसपास के लोग उसे उतारकर नरेंद्र मोहन अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया था। जांच की जा रही है कि महिला ने आत्महत्या की अथवा कुछ और है? पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
इसके अलावा एक 21 साल की महिला ने अंबेडकर पार्क कॉलोनी में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला अपने मायके में थी। हेमलता पत्नी विपिन पाल निवासी गली दो अंबेडकर नगर अर्थला मैं अपने मायके में रह रही थी उस के सीने में एक गांठ थी जिससे वह कैंसर की बीमारी से आशंकित रहती थी और इसी के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



0 comments:
Post a Comment