सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । थाना लिंक रोड क्षेत्र में कड़कड़ मॉडल गांव में हीरो साइकिल कंपनी के सामने पार्क में बुधवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। पार्क में टहलने गये लोगों नेे इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मृतक ब्रजेश अपने परिवार के साथ करहैड़ा गांव में रहता था। वह एक बैग बनाने वाली कंपनी में काम करता था। मृतक की तीन साल पहले शादी हुई थी। पुलिस के अनुसार तीन दिनों पूर्व मृतक का किसी बात को लेकर परिवार में झगड़ा हो गया था। जिसके बाद में तीन दिन से घर नहीं गया था। बुधवार की सुबह जब लोग घूमने के लिए पार्क में पहुंचे तो लोगों ने देखा कि दुपट्टे के सहारे एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हत्या और आत्महत्या सहित दोनों बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।



0 comments:
Post a Comment