सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । भारतीय वायुसेना ने बृहस्पतिवार को हिंडन वायुसेना केंद्र गाजियाबाद में अपना 88 वां स्थापना दिवस मनाया।
इस अवसर पर वायु सैनिकों ने न केवल हवाई करतब दिखाए बल्कि वायु सेना का मार्च पास्ट, बैंड बाजों की धुन और आकाशगंगा के जवानों ने परेड स्थल पर उतरे जवानों ने हवा में अनेक तरह के करतव किये। वायु सेना की निशान टोली को वर्दीधारी और गैर वर्दीधारी सभी लोगों ने सलाम किया।
इस अवसर पर वायुसेना अध्यक्ष ने वायु सैनिकों को उनकी सेवा के लिए अनेक तरह के मेडल प्रदान किए।
इस अवसर पर जल सेना अध्यक्ष कर्मवीर सिंह थल सेना अध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवाने और उनकी पत्नी सीमा नरवने, सीडीएस बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत तथा ग्रुप कैप्टन (आनरेरी) सचिन तेंदुलकर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत पैराशूट से उतरे आकाशगंगा के जवानों के द्वारा हुई। इसके बाद बैंड बाजों की धुन सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा के बीच हुई। सैनिकों के मार्च पास्ट का निरीक्षण वायुसेना अध्यक्ष ने किया।
एयर शो में सारंग हेलीकॉप्टर और सूर्य किरण ने अपने करतब दिखाए। सबसे ज्यादा करतव स्वदेशी तकनीक से बने तेजस विमान ने दिखाएं। इस बार राफेल एक विशेष मेहमान की तरह था जिसे अपने कैमरे में कैद करने की सभी की लालशा रही। लेकिन उसकी रफ्तार इतनी तेज थी कि लोग चाहते हुए भी अच्छी तरह से उसे अपने कैमरों में कैद नहीं कर पाए। दर्शकों ने परेड स्थल पर मौजूद राफेल विमान के साथ सेल्फी ली और वहां सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। धूमधाम के साथ वायुसेना का यह 88 वां स्थापना समारोह संपन्न हो गया। खास बात यह रही कि आकाश में हवाई जहाजों के द्वारा 88और दिल की आकृति बनाकर अपने कार्य कुशलता का परिचय दिया।


0 comments:
Post a Comment