दुनिया की 10 सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शुमार दीपिका पादुकोण- Deepika padukone is worlds 10th higest paid actress

बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा चुकी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हॉलीवुड में भी कदम रखा चुकी हैं. जाहिर सी बात है कि उनका मेहनताना में भी बढ़ोतरी हुई होगी. दुनिया में सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाली दस अभिनेत्रियों में शामिल हो चुकी हैं. मंगलवार को फोर्ब्स मैगजीन ने दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की सूची जारी की थी. इस सूची में दीपिका का नाम भी था. दीपिका  दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दसवी अभिनेत्री हैं.

फोर्ब्स की इस लिस्ट में हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस को साल 2016 में दुनिया में सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाली अभिनेत्री बताया गया. लॉरेंस लगातार दूसरे साल इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं.

हंगर गेम्स सीरीज की फिल्मों के लिए मशहूर लॉरेंस की इस साल की कमाई 46 मिलियन डॉलर रही. हालांकि 2015 की तुलना में इसमें 11.5 फीसदी कमी देखने को मिली. उनकी आने वाली फिल्म 'पैसेंजर्स' के लिए उन्हें बड़ा मेहनताना मिलने की खबर है.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment