औचक निरीक्षण के दौरान ये चिकित्सक व कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
स्वास्थ्य सेवाओं में शिथिलता वरतने वाले चिकित्सा कर्मियों के विरूद्व होगी कडी कार्यवाही
गाजियाबाद, (संवाददाता ) जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने जनपद के 48 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र/सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा किये गये औचक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये, 113 चिकित्सक/कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटे जाने के निर्देश दिये है।
जिलाधिकारी ने इसके साथ ही मुख्य कोषाधिकारी गाजियाबाद को भी निर्देशित किया है कि वो यह सुनिश्चित करा ले कि इन अनुपस्थित चिकित्सक एवं कर्मचारियों का वेतन अनुपस्थित के दिनांक का आहरित न होने पाये। जिलाधिकारी ने जनपद के सरकारी चिकित्सालयों में गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा सुविधा आम जनता को उपलब्ध कराने तथा चिकित्सालयों में समय से चिकित्सकों एवं सम्बन्धित कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्ेश्य से जिला स्तरीय अधिकारियों की 26 टीमें गठित कराकर जिले के 48 स्वास्थ्य केन्द्र /सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण कराया था। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केन्द्रों पर पायी गयी कमियों को एक सप्ताह के अन्दर निस्तारित करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये है।

0 comments:
Post a Comment