12 साल की लड़की से रेप और मर्डर, ओला के दो ड्रावर गिरफ्तार Rape and murder of 12-year-old girl, Ola arrested two drawers

कोलकाता, (न्यूज नेटवर्क) यहां 12 साल की फुटपाथ पर रहने वाली लड़की से रेप और मर्डर के आरोप में ओला कैब के दो ड्राइवरों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने मंगलवार देर रात फुटपाथ पर सो रही रही लड़की को किडनैप किया। इसके बाद गाड़ी में ही उससे रेप किया गया। गला घोंटकर उसका मर्डर किया और फिर नहर में फेंक दिया। 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों के नाम शंकर शॉ और गुड्डु सिंह बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने लड़की को मंगलवार देर रात फुटपाथ से किडनैप किया और कार में डालकर ले गए। पार्क सर्कस फ्लायओवर पर चलती गाड़ी में लड़की से रेप किया गया। रेप के बाद विक्टिम को गला घोंटकर मार डाला गया। बॉडी फ्लायओवर के नीचे बहने वाली एक नहर में फेंक दी गई। पुलिस ने नहर से लड़की की बॉडी बरामद कर ली है। उसका पोस्टमॉर्टम कराया गया है।
घटना सामने आने के बाद कोलकाता में पुलिस पेट्रोलिंग पर सवाल उठने लगे हैं। एक पुलिस अफसर ने कहा कि दोनों आरोपियों को बुधवार सुबह अरेस्ट किया गया है और उन्होंने रेप और मर्डर की बात कबूल कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की को किडनैप करने से पहले दोनों आरोपियों ने शराब पी थी। लड़की फुटपाथ पर मां के साथ रहती है। उसकी मां कई होटल्स पर बर्तन साफ करके पेट पालती है। एक पुलिस अफसर ने बताया कि बुधवार तड़के पांच बजे लड़की को किडनैप किए जाने की इन्फॉर्मेशन मिली थी। इसके बाद कार के नंबर का पता लगाया गया। पुलिस की कई टीमें लगाई गईं। कुछ ही देर में आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया।
ओला-उबेर पर कई सवाल उठते रहे हैं । दिसंबर 2015 ओला के एक ड्राइवर पर दिल्ली में कैब में रेप का आरोप लगा। मई 2016 दिल्ली में ही बेल्जियम की महिला ने ओला के ही ड्राइवर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। दिसंबर 2015 उबेर के एक ड्राइवर पर दिल्ली की एग्जीक्युटिव से रेप का आरोप लगा। 

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment