एसीबी ने टैंकर घोटाले में शीला से दागे 18 सवाल Sheela scored 18 of the tanker in question ACB scam


नई दिल्ली, विशेष संवाददाता
दिल्ली के एंटी करप्शन ब्यूरो ( एसीबी) ने वाटर टैंकर घोटाला मामले में आज शीला दीक्षित के घर पर पूछताछ की। घर पर पहुंची एसीबी की टीम ने शीला दीक्षित से करीब 15 मिनट तक पूछताछ की। बताया जा रहा है कि इस दौरान उनसे करीब 18 सवाल पूछे।


वहीं, दिल्ली में लगातार डेढ़ दशक तक शासन करने वाली शीला दीक्षित ने पत्रकारों को बताया कि एसीबी ने 18 सवाल पूछे हैं। उन्होंने बताया कि सवाल का जवाब देेने की कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है। ज्ञात हो कि यह मामला 2011 का है। आरोप है कि दिल्ली में पीने के पानी की सप्लाई के लिए किराए पर टैंकरों को हायर किए जाने के दौरान 400 करोड़ का टैंकर घोटाला हुआ था। इसी मामले में एसीबी ने शीला दीक्षित को नोटिस भेजा था ।
यह घोटाला पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की 49 दिनों की सरकार के वक्त सामने आया था। उसी समय आप की सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ शिकायत की थी, जिस पर अब नोटिस भेजा गया था। एसीबी ने इस मामले में इस साल 20 जून को केस दर्ज किया था। एसीबी को इस कथित घोटाला के बारे में दो शिकायतें मिली थीं। उन शिकायतों में शीला दीक्षित तथा मौजूदा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम लिया गया था।


उस समय एसीबी के एक अधिकारी ने कहा था कि दीक्षित और केजरीवाल दोनों से पूछताछ की जाएगी। केस दर्ज होने से एक सप्ताह पहले ही दिल्ली सरकार ने मामले में तथ्य शोधन कमेटी की रिपोर्ट उपराज्यपाल नजीब जंग को भेजी थी। दिल्ली भाजपा के नेता विजेंद्र गुप्ता ने भी उपराज्यपाल को शिकायत भेज कर आरोप लगाया था कि केजरीवाल ने कमेटी की रिपोर्ट 11 महीने तक दबाए रखी।उपराज्यपाल ने कमेटी की रिपोर्ट तथा गुप्ता की शिकायत एसीबी को भेज दी थी।
आम आदमी पार्टी सरकार ने टैंकर घोटाले में एसीबी के रवैये पर सवाल खड़े किए हैं।  कपिल मिश्रा ने आपत्ति जताते हुए कहा, क्या एसीबी शीला दीक्षित के घर चाय पीने गई थी। कपिल मिश्रा ने बयान जारी करते हुए कहा, आखिरकार एसीबी शीला दीक्षित के दरबार में मत्था टेकने पहुंची। 20 मिनट वहां रुकी, चाय पिया और शीला दीक्षित को 20 सवालों की लिस्ट लिखकर दे दी। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री जब चाहे इन सवालों का जवाब दे सकती हैं। 

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment