2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 04 मोटर साईकिल व अवैध शस्त्र बरामद 2 vicious vehicle thieves arrested, 04 motorcycles and illegal firearms recovered

गाजियाबाद, (संवाददाता)  थाना विजयनगर पुलिस ने विजयनगर तिराहा टी पांइट से 2 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 4 मोटर साईकिल व अवैध शस्त्र बरामद किया है । पुलिस के अनुसार पकड़े गए अभियुक्त आफताफ पुत्र मौ0 कलाम निवासी रानी सैदपुर जनपद मुजफ्फरपुर बिहार हाल पता म0नं0 289 गली नं0 33-25 फुटा रोड बुद्व बिहार जनपद गौतमबुद्वनगर तथा दीपक रावत पुत्र चन्दन सिंह रावत निवासी म0नं0 241 गली नं0 01 निकट गुप्ता अस्पताल थाना खोडा जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से चोरी की 04 मोटर साईकिल व 02 नाजायज चाकू बरामद हुए है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त शातिर किस्म के वाहन चोर है जो एन0सी0आर0 क्षेत्र मे वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
वाछिंत अभियुक्त गिरफ्तार - थाना विजयनगर पुलिस ने रात्रि में गश्त के दौरान बिच्छल गेट के सामने बस स्टैण्ड से नीरज पुत्र तेजराम निवासी बदनोरा थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया अभियुक्त थाना विजयनगर के आईपीसी के धारा 398,401 मे वाछिंत चल रहा था।
चोरी की योजना बनाते 03 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध शस्त्र बरामद - थाना साहिबाबाद पुलिस ने श्याम पार्क मैन से चोरी की योजना बनाते 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार अभियुक्तों में यूनूस पुत्र अनवर निवासी ग्राम टटीरी मण्डी थाना बागपत जनपद बागपत , मोहित पुत्र रोशन निवासी सन्तोषपुर थाना बागपत जनपद बागपत तथा सचिन पुत्र सब्बीर निवासी ग्राम डासना थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद को चोरी की योजना बनाते समय गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 03 नाजायज चाकू बरामद हुए है।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment