![]() |
| Sunil Mittal, Airtel Bharati |
नयी दिल्ली. देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी के मालिक सुनील भारती मित्तल चालू वित्त वर्ष में 30 करोड़ रुपये का सालाना वेतन लेंगे. इसमें अन्य लाभ शामिल नहीं हैं.
मित्तल को फिर से पांच साल के लिये चेयरमैन नियुक्त किया गया है. उन्हें 21 करोड़ रुपये सालाना स्थिर वेतन के अलावा कामकाज से जुड़ा नौ करोड़ रुपये ‘वेरिएबल पे’ मिलेगा. हालांकि वेतन पैकेज में अन्य लाभ शामिल नहीं हैं जो किसी भी वित्त वर्ष में स्थिर वेतन का 50 प्रतिशत से अधिक नहीं होगा.
सूत्रों ने कहा कि कंपनी की 19 अगस्त 2016 को 21वीं सालाना आम बैठक में इसकी मंजूरी दी गयी. कंपनी की सालाना रिपोर्ट के अनुसार मित्तल ने 2015-16 में 27.8 करोड़ रुपये का वेतन पैकेज लिया. इसमें 24.6 करोड़ रुपये वेतन तथा 1.17 करोड़ रुपये अन्य लाभ थे.



0 comments:
Post a Comment