बिहार-बंगाल-झारखंड समेत भूकंप से हिले 9 राज्‍य, घरों से बाहर निकले लोग, केंद्र था म्यांमार - Earthquake News in Hindi

उत्तर-पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. बुधवार शाम चार बजकर 15 मिनट के आसपास ये झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटकों से बिहार, असम, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, बंगाल, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम और ओड़िशा हिल गए. शुरुआती सूचना के मुताबिक बिहार की राजधानी पटना, झारखंड की राजधानी रांची और असम के गुवाहटी और कोलकाता समेत कई जगह एक साथ झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.8 मापी गई. भूकंप का केंद्र म्यांमार था. अभी तक किसी जान माल के नुकसान की खबर नहीं है. नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मणिपुर में भी भूकंप के झटकों की खबर है. बताया जाता है कि पटना समेत दरभंगा भागलपुर, कटिहार, अररिया समेत कई जगहों पर झटके महसूस किए गए . कोलकाता में मेट्रो की सेवा को रोक दिया गया है.
Earthquake News in Hindi

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment