आमिर खान ने भी माना की बॉलीवुड में भी होता हैं लिंगभेद - Aamir khan

कुछ दिन पहले ही फ़ोर्ब्स मैगजीन में बॉलीवुड के उस पहलू की बात की थी जिसमे बॉलीवुड के अभिनेताओ की अपेक्षा अभिनेत्रियों की परिश्रामिक कम हैं. इसका मतलब साफ है कि बॉलीवुड में लिंगभेद के अनुसार परिश्रामिक दी जाती हैं. बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने लिंगभेद को लेकर यही बात बोला है. उन्होंने कहा कि परिश्रामिक में कोई लिंगभेद नहीं होना चाहिए. यह कहीं से तार्किक नहीं कि परिश्रामिक को लेकर किसी प्रकार का भेदभाव किया जाए. उन्होंने कहा कि हिंदी सिनेमा में परिश्रामिक में लिंग आधारित अंतर को खत्म करने का समय आ गया है. समय-समय पर कई कलाकार अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के मानदेय में भारी अंतर के बारे बात करते रहे हैं.

इस मुद्दे पर आवाज बुलंद करते हुए आमिर ने कहा, ‘‘मानदेय व्यक्ति के लिंग पर निर्भर नहीं होना चाहिए. यह समान होना चाहिए. पुरुषवादी सोच में बदलाव होना चाहिए.' वह एक परिचर्चा में बोल रहे थे.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment