बुलंदशहर बलात्कार पीड़ितों या उनके परिवार के बारे में कुछ नहीं कहा : आजम खां - Azam Khan

विवादों में घिरे रहने वाले उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ काबीना मंत्री आजम खां ने बुलंदशहर हाईवे पर हुए सामूहिक बलात्कार पर अपना बयान दिया था जिसकी हर तरफ आलोचना हुई थी. इसी मालमे में उच्चतम न्यायालय द्वारा राज्य सरकार को नोटिस भेजे जाने के बाद कहा कि उच्चतम न्यायालय ने आज जो कहा, उसका स्वागत है. मैंने कभी बुलंदशहर सामूहिक बलात्कार एवं लूटकाण्ड के पीडितों या उनके परिवार के बारे में कुछ नहीं कहा, मैंने कहा था कि अगर एक दिन में ऐसी ही चार-पांच वारदात हो रही हैं तो इसके पीछे साजिश भी हो सकती है. खां ने कहा कि वह पहले भी कह चुके हैं कि बलात्कार के मामलों में इस्लामी कानून पर अमल किया जाना चाहिए और एक हफ्ते के अंदर सजा होनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि भाजपा को फिक्र क्यों हो रही है. अगर साजिश का पर्दाफाश हुआ तो हम और भी सख्त कार्रवाई कर सकते हैं. इसके पूर्व, उच्चतम न्यायालय ने बुलंदशहर सामूहिक बलात्कार मामले की जांच और सुनवाई उत्तर प्रदेश से बाहर करने की पीड़ित के पिता की अपील पर संज्ञान लेते हुए आज राज्य सरकार तथा उसके मंत्री आजम खान को इस मामले में नोटिस जारी किया. न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति सी नागप्पन की पीठ ने राज्य के शहरी विकास मंत्री आजम खां के उस विवादित बयान पर भी संज्ञान लिया कि यह घटना एक ‘राजनीतिक षड्यंत्र' है. बुलंदशहर में पिछले माह राजमार्ग पर एक मां और बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना हुई थी.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment