उन्होंने केन्या में पैदा हुए उर्जीत पटेल की नए गवर्नर पर नियुक्ति का समर्थन किया है। उर्जीत पटेल को स्वामी का समर्थन लोगों को हैरान कर देनेवाला है क्योंकि भाजपा नेता लगातार आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन पर निशाना साधते रहे हैं और पूर्व आईएमएफ इकॉनोमिस्ट पर मानसिक तौर से भारतीय ना होने का आरोप भी लगाते रहे हैं। राजन की तरफ से अपना दूसरा कार्यकाल नहीं करने की घोषणा के बाद सुब्रमण्यम स्वामी ने जून के आखिर में अरविंद सुब्रमण्यम को आड़े हाथों लेते हुए वाशिंगटन में आईएमएफ इकॉनोमिस्ट रहते भारत विरोधी रूख अपनाने का आरोप लगाकर वित्त मंत्रालय से अरविंद सुब्रमण्यम को निलंबित करने की मांग की थी।
वित्त मंत्री अरूण जेटली ने सुब्रमण्यम स्वामी की इस मांग को खारिज करते हुए कहा कि सरकार को अपने मुख्य आर्थिक सलाहकार पर पूरा भरोसा है। समय-समय पर उनकी सलाह सरकार के लिए बेहद फायदेमंद रही है । सितंबर 2013 में आरबीआई गवर्नर पद पर रघुराम राजन की नियुक्ति के बाद अरविंद सुब्रमण्यम को अक्टूबर 2014 में भाजपा सरकार ने मुख्य आर्थिक सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया था।
स्वामी लगातार रघुराम राजन पर उनके महंगाई केन्द्रित मौद्रिक नीति को लेकर हमले करते रहे हैं और उन्हें मानसिक तौर पर इंडियन ना होने का भी आरोप लगाते रहे हैं। सरकार ने शनिवार को आरबीआई के डिप्टी गवर्नर उर्जीत पटेल का प्रमोशन करते हुए 24वें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गर्वनर बनाने के एलान किया। वह राजन की जगह लेंगे जो 24 सिंतबर को अपने पद से रिटायर हो रहे हैं।



0 comments:
Post a Comment