राज्यपाल डॉ एआर किदवई का निधन - Dr ar kidwai Dead

बिहार में दो बार पूर्णकालिक राज्यपाल रहे डॉ एआर किदवई का निधन हो गया.  96 वर्षीय डॉ किदवई का निधन बुधवार को  नयी दिल्ली में हुआ. डॉ किदवई यूपी के बाराबंकी जिले के बड़ा गांव निवासी थे.  किदवई बिहार में दो बार पूर्णकालिक राज्यपाल रहे थे. पहली बार वह 20 सितंबर, 1979 से 15 मार्च, 1985 तक आैर दूसरी बार 14 अगस्त, 1993 से 26 अगस्त 1998 तक प्रदेश के राज्यपाल रहे थे.

बिहार के अलावा राजस्थान, हरियाणा और पश्चिम बंगाल के भी राज्यपाल रहे थे. वह राज्यसभा के सदस्य और संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष भी रहे थे. डॉ एआर किदवई के निधन पर बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने गहरा शोक प्रकट किया है. राजभवन में शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी़ 
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment