बरेली से निकला फतवा, मुस्लिम होने लायक नहीं है हाफिज सईद - Hafeez Saeed is not a Muslim

Hafeez Saeed is not a Muslim
भारत में सुन्नी मुसलमानों के सबसे बड़े धार्मिक केंद्रों में से एक बरेली के दरगाह आला हजरात ने एक फतवा जारी करके कहा है की मुंबई हमलों का दोषी आतंकवादी हाफिज सईद मुस्लिम होने लायक नहीं है और उसकी बातों को सुनना नाजायज है. फतवे में हाफिज सईद को इस्लाम से खारिज कर दिया गया है. यह फतवा बरेली की दरगाह आला हजरत के मुफ्ती मोहम्मद सलीम बरेलवी ने जारी किया है. फतवा इसलिए जारी किया गया कि जयपुर के रहने वाले मोहम्मद मोइनुद्दीन नाम के एक शख्स ने पूछा था कि जो व्यक्ति इस्लाम के खिलाफ विचारधारा का प्रचार कर के लोगों को आतंकवादी घटनाएं करने के लिए उकसाता है क्या उसे मुस्लिम कहा जाना चाहिए? सवाल के जवाब में जारी किए गए फतवे में मुफ्ती ने कहा है कि हाफिज सईद अपनी हरकतों से पूरी दुनिया में इस्लाम को बदनाम कर रहा है इसलिए ऐसे शख्स को मुस्लिम नहीं माना जाना चाहिए और मुसलमानों के लिए जरूरी है कि उसकी बात को ना सुने और खुद को उसकी विचारधारा से दूर रखें.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment