हाजी अली में मज़ार तक जा सकेंगी महिलाएं - Haji Ali and Muslim Women

बाम्बे हाई कोर्ट ने आज महिलाओं को हाजी अली दरगाह में मज़ार के भीतर तक जाने की अनुमति दे दी है. पहले महिलाएं सिर्फ़ बाहर तक ही जा पाती थीं, अंदर मज़ार तक जाने की अनुमति उन्हें नहीं थी. इसके ख़िलाफ़ मुस्लिम महिला आंदोलन नाम की संस्था ने बाम्बे हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी. इसमें कहा गया था कि जहां तक मर्द जा सकते हैं वहां तक औरतों को जाने की अनुमति हो. इस याचिका पर फ़ैसले देते हुए ही बाम्बे हाई कोर्ट ने महिलाओं को दरगाह के भीतर तक जाने की अनुमति दी है. हाई कोर्ट का ये फ़ैसला तत्काल प्रभाव से लागू नहीं होगा. हाजी अली ट्रस्ट का कहना है कि वो इस फ़ैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी.

 Haji Ali and Muslim Women
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment