लैक्मे फैशन वीक में बेबी बंप के साथ रैप वॉक कर भावुक हुईं करीना - kareena kapoor khan gets emotional with baby bump in LFW

लैक्मे फैशन वीक के विंटर:फेस्टिव 2016 का समापन अभिनेत्री करीना कपूर के रैंप पर वॉक के साथ हो गया. करीना के लिए यह रैंपवॉक  बहुत ही खास था क्योकि उन्होंने अपने ‘बेबी बंप' के साथ वॉक किया. सब्यसाची के परिधान में रैंपवॉक के बाद  बाद करीना ने भावुक होते हुए कहा कि यह वॉक उनके लिए यादगार रहेगी. यह पहली बार हुआ हैं जब वह अपने होने वाले बच्चे के साथ रैंप पर थी.

करीना ने कहा, ‘यह कोई एक नहीं है....हम दो हैं. यह बेहद खास लम्हा है. मैंने पहले कभी सब्यसाची के लिए रैंप वॉक नहीं किया है. हम एकसाथ फिल्म नहीं कर सके। लेकिन यह लम्हा बेहद खास है.'

करीना ने शो के बाद कहा, ‘यह इतिहास में दर्ज रहेगा. मैं इस समय वाकई बेहद भावुक हूं. यह चाहती हूं कि इस क्षण का आनंद हर कोई उठाए. मैं कहना चाहूंगी कि सब्यसाची एक डिजाइनर नहीं बल्कि कलाकार हैं. वह चित्र बनाते हैं. मैं इस कलाकार के परिधान पहनकर बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं.'

‘की एंड का' की स्टार करीना ने भारी कढाई वाला हरे रंग का लहंगा और कुर्ती स्टाइल की चोली पहनी थी. इस दौरान उन्होंने अपने सिर पर दुपट्टा लिया हुआ था. अपने इस लुक में वह राजसी दुल्हन लग रही थीं. उनके इस शाही अंदाज में खूबसूरत मांगटीका चार चांद लगा रहा था.

जब करीना से पूछा गया कि क्या रैंप वॉक के दौरान गर्भ में से बच्चे ने लात मारी? तो करीना ने हंसते हुए कहा, ‘मैं इतनी घबराई हुई थी कि मुझे पता ही नहीं लगा कि ऐसा हुआ या नहीं.' पूरी फिल्म इंडस्टरी इस बात को लेकर करीना की तारीफ कर रही है कि उन्होंने अपनी गर्भावस्था को अपने काम के बीच में नहीं आने दिया. करीना ने कहा कि वह कभी भी कैमरे से दूर नहीं जाएंगी.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment