एलजी मिले केंद्रीय गृहमंत्री से, किया तीन अधिकारियों का तबादला LG met the Union Home Minister, the three officers transferred

नई दिल्ली, (विशेष संवाददाता) दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग आज केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर दिल्ली की वर्तमान स्थिति पर चर्चा किए ।
सूत्रों के अनुसार आज दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिल कर दिल्ली में उपजे नए सियासी हालातों से अवगत कराया साथ कुछ गोपनीय फाईलों के मुद्दों पर भी बात की ।
बता दें कि केद्रीय गृहमंत्री से मिलकर आने के बाद ण्क कमेटी का गठन किया जो दिल्ली सरकार की 400 फाइलों की जांच करेंगी ।  कमेटी के गठन से पहले आज एलजी ने स्वास्थ्य विभाग समेत तीन अधिकारियों का तबादला कर दिया। इन अफसरों में दिल्ली के स्वास्थय सचिव तरुण सेम, पीडब्लूडी सचिव सर्वज्ञ श्रीवास्तव और विधानसभा सचिव प्रसन्ना सूर्यदेवरा शामिल हैं।
गौरतलब है कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एलजी से अनुरोध किया था कि इन अफसरों को ना हटाया जाए क्योंकि ये लोग मोहल्ला क्लीनिक और फ्लाईओवर जैसे प्रोजेक्ट देख रहे हैं। इसे दरकिनार करते हुए एलजी ने इन अधिकारियों को हटा दिया। जिसपर दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी उपराज्यपाल जंग के दिल्ली को बर्बाद करने पर अड़े हुए हैं।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment