![]() |
| Olympic, P V Sindhu, Badminton Star |
भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने इतिहास रच दिया है. सिंधू रियो ओलंपिक के बैडमिंटन महिला सिंगल्स मुकाबले के फाइनल में पहुंच गई हैं. इसके साथ ही भारत का सिल्वर मेडल पक्का हो गया है. सिंधू ने सेमीफाइनल मुकाबले में जापान की नोजोमी ओकुहारा को सीधे गेमों में 21-19, 21-10 से शिकस्त दी. फाइनल में उनका मुकाबला पहली वरीयता प्राप्त स्पेन की कैरोलिन मारिन से होगा. सेमीफाइनल में जीत के साथ ही ओलंपिक में भारत की गोल्ड मेडल की उम्मीद भी जाग गई है. भारत की पीवी सिंधू ने सेमीफाइनल के अहम मुकाबले में जबरदस्त खेल दिखाया और जापानी खिलाड़ी पर शुरुआत से ही हावी रहीं. आत्मविश्वास से भरपूर सिंधू ने पहले गेम से ही आक्रमक अंदाज में खेला और लंबी-लंबी रैलियां की, जिसकी वजह से जापानी खिलाड़ी को स्ट्रोक्स खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिला, और पहला गेम आसानी से 21-19 से जीतकर फाइनल मुकाबले के लिए पहला कदम बढ़ा दिया. क्वार्टर फाइनल में सिंधू ने दुनिया की नंबर दो चीनी खिलाड़ी को शिकस्त दी थी.



0 comments:
Post a Comment