![]() |
| Azam Khan shameful statement, Hindi News |
मेरठ/नई दिल्ली. बुलंदशहर गैंगरेप मामले में दिए गए विवादित बयान पर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी के मिनिस्टर आजम खान को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कई कॉन्स्टिट्यूशनल सवाल उठाए। पूछा- क्या पब्लिक ऑफिस (सार्वजनिक पद) पर बैठा एक शख्स ऐसा बयान दे सकता है जिससे विक्टिम को केस की निष्पक्ष जांच का भरोसा न रहे। क्या ऐसा बयान फ्रीडम ऑफ स्पीच और एक्सप्रेशन का हिस्सा हो सकता है?" बता दें कि आजम खान ने मामले को 'राजनीतिक साजिश' बताया था।विक्टिम के पिता ने की है केस ट्रांसफर करने की मांग...
- जस्टिस दीपक मिश्रा और सी. नागप्पन की बेंच ने सोमवार को विक्टिम के पिता की पिटीशन पर अरबन डेवलपमेंट मिनिस्टर आजम खान और यूपी सरकार को नोटिस जारी किया।
- बेंच ने पूछा- "क्या यूपी सरकार को अपने मंत्री को ऐसा बयान देने की इजाजत देनी चाहिए?" कोर्ट ने इस मामले में सीनियर वकील एफएस नरीमन को एमिकस क्यूरी भी अप्वाइंट किया है।
- विक्टिम के पिता ने पिटीशन दायर कर केस की जांच और सुनवाई को यूपी से दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग की है। साथ ही इसे 'इंसाफ के हित' में बताया है।
- पिटीशन में आजम खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की गई है। विक्टिम के पिता की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन वकील किसलय पांडे ने दाखिल की है।
- पिटिशनर ने यूपी पुलिस की जांच से नाखुशी जताई है और मामले की किसी अन्य सक्षम एजेंसी से जांच कराने की भी मांग की है।
- कोर्ट ने इस केस की सुनवाई तीन हफ्ते बाद तय की है।
आजम खान ने क्या कहा था?
- इस घटना पर यूपी सरकार में मंत्री आजम खान ने कहा था- ''हमें इस तरह से भी देखना चाहिए कि कहीं कोई विपक्षी विचारधारा जो सत्ता में आना चाहती है, सरकार को बदनाम करने के लिए कोई कुकर्म तो नहीं कर रही? कुछ भी हो सकता है।''
- इस पर पीड़ित लड़की के पिता ने जवाब दिया था, ''अगर आजम की बेटी के साथ ऐसा हुआ होता तो क्या वे ऐसा बयान देते?''
- पीड़ित परिवार ने कहा था कि अगर आरोपियों को सजा नहीं दी गई तो वे सुसाइड कर लेंगे।
- बाद में आजम ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा था, "मैंने विरोधियों की साजिश' नहीं कहा था (गैंगरेप को)। मैंने कहा था कि यूपी में चुनाव नजदीक हैं और इस तरह की बहुत सी घटनाएं हो रही हैं। इसलिए इनकी जांच की जरूरत है। मैं निजी रूप से पीड़ित परिवार के साथ हूं।''



0 comments:
Post a Comment