शिवमोगा,कर्नाटक. कर्नाटक के शिवमोगा में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया तुंगभद्रा नदी में कैमरे के सामने पूरी की पूरी नाव पानी में समा गई. जिन्हें तैरना आता था वो तो निकल गये लेकिन 12 लोग डूब गये. सात के शव मिले हैं बाकी की तलाश हो रही है.
हादसा किन परिस्थितियों में हुआ ये अभी साफ नहीं हुआ है. बताया जा रहा है कि लोगों का एक समूह तुंगभद्रा नदी में गणपति विसर्जन के लिए पहुंचे थे इसी दौरान ये हादसा हुआ. जिसमें 12 लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है.
जिला पुलिस और बचाव दल को हादसे की सूचना करीब 3 बजे मिली उसके बाद से बचाव का काम किया जा रहा है अब तक 7 शव को पानी से बाहर निकाला जा सका है. फिलहाल स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य जारी है. प्रशासन भी डूबे हुए लोगों को निकालने की कोशिश कर रहा है. हालांकि अभी तक किसी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है.



0 comments:
Post a Comment