नई दिल्ली. भारतीय कुश्ती संघ ने देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण के लिए ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार के नाम की सिफारिश की है. सुशील कुमार के साथ उनके कोच यशवीर सिंह और महिला पहलवान अल्का तोमर का नाम भी पद्मश्री के लिए भेजा गया है.
अल्का तोमर 2006 में चीन के ग्वांगझू में हुई सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता हैं. उन्हें 2007 में अर्जुन पुरस्कार मिला था और उन्होंने 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया था.
सुशील के अलावा, 15 बार वर्ल्ड बिलियर्ड्स और स्नूकर चैंपियन रह चुके पंकज आडवाणी को भी पद्म भूषण दिए जाने की सिफारिश की गई है. वहीं पिस्टल शूटर जीतू राय और टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल के नाम की पद्मश्री के लिए सिफारिश की गई है.



0 comments:
Post a Comment