आशा भोंसले को TRIBUTE देंगी राधिका आप्टे-Radhika Apte To Pay Tribute To Asha Bhonsle

एक्टर्स अकसर प्रतिष्ठित बॉलीवुड स्टार्स को ट्रिब्यूट देते हैं। रणवीर सिंह ने हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के मशहूर गानों पर परफॉर्म किया था।

वहीं वरुण धवन भी गोविंदा के गानों पर परफॉर्म कर चुके हैं। अब राधिका आप्टे भी इसी क्लब में शामिल होने जा रही हैं। राधिका प्रतिष्ठित गायिका आशा भोंसले को ट्रिब्यूट देने जा रही हैं। लेकिन उनका ये परफॉर्मेंस किसी अवॉर्ड फंक्शन में नहीं बल्कि मुंबई के सार्वजनिक स्थान पर होगा।

राधिका के करीबी सूत्र ने बताया कि वो ट्रैन्ड डांसर हैं। उन्होंने लंडन में डांस सीखा है। 'फोबिया' की ये एक्ट्रेस 'आज रपट जाए', 'जाने दो ना' जैसे आशा भोंसले के मशहूर गानों पर डांस कर उन्हें ट्रिब्यूट देंगी।8 सिंतमबर को ये परफॉर्मेंस राधिका कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस के साथ देंगी। इनका डांस आधुनिक और लेटिन फॉर्म का होगा।

जब राधिका से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, 'मेरी जिंदगी में एक्टिंग के अलावा डांस का पैशन है और पब्लिक प्लेटफॉर्म पर आशा ताई के गानों पर परफॉर्म करना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।'
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment