नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक को निर्देश दिया है कि तमिलनाडु के किसानों की दिक्कतें दूर करने के लिए वह अगले 10 दिन तमिलनाडु को 15,000 क्यूसेक पानी छोड़े। इस निर्देश के बाद कावेरी पर विवाद गरमा गया। कावेरी जल विवाद के चलते चेन्नई में स्थित एक कर्नाटक होटल में तोड़फोड़ की गई है, वहीं बैंगलुरू में एक छात्र पर इसलिए हमला किया गया क्योंकि उसने सोशल मीडिया पर दोनों राज्यों के बीच पानी के बंटवारे को लेकर अपनी राय रखी थी।सुप्रीम कोर्ट के आदेश में बाद बैंगलुरू में हिंसा शुरू हो गई। कई इलाकों में आगजनी और तोड़फोड़ हुई। बढ़ते तनाव को देखते हुए बैंगलुरू में धारा 144 लगाई गई। बस और मेट्रो सेवा रोकी गई।
सोमवार की सुबह चेन्नई के वुडलैंड्स होटल पर कथित तौर पर एक तमिल संगठन द्वारा हमला किया गया। हमलावरों ने होटल की खिड़कियों के शीशे तोड़े और कुछ पर्चे भी छोड़े जिसमें लिखा गया था कि अगर कर्नाटक में तमिल लोगों पर हमला किया गया तो इसका बदला लिया जाएगा।



0 comments:
Post a Comment