सोना 150 रुपये और चांदी 850 रुपये कमजोर-Gold-and-silver-Rs-850-to-Rs-150

नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरावट के कारण आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार दूसरे दिन कमजोर हुआ. यह 150 रुपये गिरकर 31,150 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. चांदी की लगातार सात कारोबारी दिवसों की तेजी भी थम गई. यह एक महीने से अधिक की सबसे बड़ी 850 रुपये की गिरावट के बाद 46,150 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई. 
लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 2.2 डॉलर लुढ़ककर 1,335.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. अमेरिकी सोना वायदा भी 1.6 डॉलर गिरकर 1,340 डॉलर प्रति औंस बोला गया. विश्लेषकों के अनुसार, डॉलर में सुधार आने से कीमती धातुओं में गिरावट आई है. 


प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर का सूचकांक 94.80 से सुधरकर 94.93 पर पहुँच गया. इससे कीमती धातुओं पर दबाव रहा. उनका कहना है कि इस महीने फेडरल रिजर्व की बैठक तक कीमती धातुओं पर डॉलर की स्थिति का ही असर दिखेगा. यदि डॉलर मजबूत होगा तो इनकी कीमतें गिरेंगी. इस बीच, लंदन में चाँदी 0.11 डॉलर गिरकर 19.48 डॉलर प्रति औंस पर आ गई.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment