तीसरी बार ABVP का डंका, 3 सीटों पर जमाया कब्जा-Dusu Election Result

डीयू छात्रसंघ चुनाव के नतीजे आ गए हैं. लगातार तीसरी बार एबीवीपी का डंका बजा है. अध्यक्ष समेत तीन सीटों पर एबीवीपी ने जीत हासिल की है. जबकि महासचिव के पद पर एनएसयूआई को जीत हासिल हुई है.


नॉर्थ कैंपस में छात्र संगठनों ने जश्न शुरू कर दिया है. जश्न के माहौल में कोई खलल न पड़े, इसीलिए कैंपस में भी सुरक्षा बल चप्पे चप्पे पर मौजूद हैं. नतीजे दोपहर 12 बजे तक आने की संभावना है.

डीयू में छात्रसंघ चुनाव भले ही छोटी मोटी घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा है, लेकिन पिछले साल के मुकाबले इस साल वोट बेहद कम पड़े हैं, इस साल महज 36.9 प्रतिशत वोट पड़े हैं, जो की पिछले साल 44 फीसदी से बेहद कम है, इस साल सबसे कम वोट लॉ सेंटर में पड़ा है जो कि 6.79 फीसदी है. कम वोटिंग की शिकायत छात्र संगठन के नेताओं ने चुनाव अधिकारी डीएस रावत से भी की है.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment