पटना , बिहार के पटना स्थित पुनाईचक इलाके में चलाये जा रहे एक सेक्स रैकेट का पुलिस ने आज खुलासा किया है. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक मकान से चार लड़कियों और एक युवक को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है.
बताया जा रहा है कि काफी समय से इस मकान में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था. यहां से प्रतिदिन लड़कियों को पटना के विभिन्न जगहों पर सप्लाई किया जाता था. इसके लिए सभी लड़कियों को बिहार के बाहर से बुलाया था. पुलिस ने छापेमारी के दौरान कंडोम, नशीली दवाओं समेत कई आपत्तिजनक समान भी बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस मकान मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है.



0 comments:
Post a Comment