एनसीआर में आया भूकंपः 4.1 की तीव्रता से हिले हरियाणा के कई शहर, झज्जर केंद्र 4.1 magnitude earthquake from the NCR cities of Haryana, Jhajjar center

नई दिल्ल,.(विशेष संवाददाता)  राष्ट्रीय राजधानी और आसपास शनिवार रात भूकंप के झटके आए। तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 दर्ज की गई। झटका रात 8ः57 बजे आया। केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे हरियाणा का झज्जर बताया गया। जानकारी के मुताबिक दिल्ली, एनसीआर के अलावा हरियाणा के कई शहर जैसे गुड़गांव, रोहतक, भिवाणी, फरीदाबाद में भी झटके महसूस किए गए। 
22 अगस्त को भी दिल्ली में आया था भूकंप, केंद्र था हरियाणा का हरियाणा का महेंद्रगढ़ था। उस वक्त रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 थी। इसके बाद 24 अगस्त की शाम को पड़ोसी देश म्यांमार में तेज भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.8 थी। केंद्र (एपिसेन्टर) मांडले (म्यांमार) से 190 किमी दूर साउथ-वेस्ट में था। यह जमीन से 84 किमी नीचे था। इसका असर भारत के 11 से ज्यादा राज्यों में भी देखा गया। म्यांमार में आए इस भूकंप के झटके बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, असम, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर और सिक्किम तक महसूस किए गए थे। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के अलावा माल्दा, खड़गपुर, जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी में लोगों को झटकों का एहसास हुआ। कोलकाता में मेट्रो सर्विस रोक दी गई थी। ओडिशा के 10 जिलों में भी लोगों को भूकंप का एहसास हुआ था। कोलकाता, पटना, रांची, गुवाहाटी में करीब 10 सेकंड तक झटके महसूस किए गए थे।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment