आप एमएलए अमानतुल्ला पर साले की बीवी ने लगाया छेड़खानी का आरोप, सभी पद छोड़े MLA Amantulla imposed on you by law, the wife of alleged molestation, all posts leave

नई दिल्ली. (क्राईम रिपोर्टर)   ओखला से आप विधायक अमानतुल्ला खान ने रिश्तेदार से छेड़छाड़ के आरोप लगने के बाद पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। वे दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन भी थे। शनिवार को सीएम को लिखे लेटर में खान ने कहा, मुझे और मेरे परिवार को झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है। मैं जनता के सवालों को जवाब देते-देते थक गया हूं। दरअसल, खान के साले की पत्नी ने शनिवार को उनके खिलाफ जामिया नगर पुलिस स्टेशन में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। केजरीवाल को लेटर लिखकर इस्तीफा दिया । 
अरविंद केजरीवाल को लिखे लेटर में खान ने कहा, जब से मैं दिल्ली विधानसभा में एक विधायक के तौर पर चुन कर आया हूं तब से बड़ी मेहनत के साथ काम किया है। उन्होंने लिखा है वक्फ बोर्ड का चेयरमैन बनने के बाद मैंने पुरानी सरकारों के कई घोटालों को उजागर किया लेकिन कुछ लोगों को मेरी ईमानदारी और लोगों के लिए सेवा भाव पसंद नहीं आ रहा है। खान ने लेटर में आगे कहा है मेरे और मेरे परिवार को तरह-तरह के आरोप लगाकर फंसाया जा रहा है। मैं जनता को सफाई देते-देते थक गया हूं और सब्र का बांध टूट गया है। इसलिए मैं सरकार की दी हुई सभी जिम्मेदारियों से मुक्त होना चाहता हूं, इसलिए सभी पदों से इस्तीफा देता हूं। हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब अमानतुल्ला खान से पूछा गया कि क्या विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया है तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। पिछले दिनों एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने दिल्ली वक्फ बोर्ड के ऑफिस पर छापा मारा था। यह कार्रवाई अमानतुल्ला के खिलाफ कथित भर्ती घोटाले को लेकर की गई थी। इस दौरान एसीबी के अधिकारियों ने खान के खिलाफ भर्ती अनियमितता की शिकायत से संबंधित जुड़े दस्तावेजों और फाइलों की जांच की थी। इससे पहले जुलाई में खान को एक महिला को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
खान ने कहा, ‘महिलाओं से बात करने में डर लगता है । ’ जब खान से उन पर लगे आरोपों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम तो करप्शन से लड़ने आए थे, लेकिन लगातार हमारे ऊपर महिलाओं के शोषण के आरोप लग रहे हैं। मुझे तो महिलाओं से बात करने और उनसे मिलने में भी डर लगने लगा है। अब तो कोई महिला अगर मिलने को बुलाती है तो भी
मैं उसे लोगों के बीच में ही मिलता हूं। इस सवाल पर आगे क्या करेंगे, खान ने कहा कि अब ये पार्टी को देखना है कि वह क्या फैसला करती है। 
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment