पर्यावरण जागरूकता के लिये पद यात्रा निकाला गया
नवीन पार्क श्याम पार्क एक्सटेंशन से शुरू होकर यह पद यात्रा मदर डेयरी चैक राजेन्द्र नगर पर पहुंची तथा यहां एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नाटक में बताया गया कि यदि भावी पीड़ी को बचाना है तो उनके लिये पानी भी बचाना होगा तथा स्वच्छ हवा के लिये पेड़ लगाने होंगे। पद यात्रा का नेतृत्व पार्षद कुसुम सिंह, भाजपा नेता एसपी सिंह तथा सामाजिक कार्यकर्ता राज शर्मा व प्रभा गौतम ने किया। यह मार्च श्याम पार्क एक्शटेंशन से शुरू होकर राजेंद्र नगर एम फोर यू पर समाप्त हो गया । इसमें दर्जनों युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
साहिबाबाद, प्रमुख संवाददाता आरडब्लूए फेडरेशन स्वच्छता मिशन गाजियाबाद तथा अदिति उन्मुक्त के तत्वाधान में पर्यावरण जागरुकता के लिए श्यामपार्क एक्स. में एक पद यात्रा निकाली गयी जिसका नेत्रत्व स्थानीय पार्षद कुसुम सिंह ने किया। पेड़ लगाओ पानी बचाओ संदेश के साथ यह मार्च निकाला गया।
आखिर पकड़े गये बैट्री चोर
साहिबाबाद, थाना साहिबाबाद क्षेत्र की शालीमार गार्डन कालोनी में घरों के बाहर खड़ी कारों की बैट्री चोरी कर लोगों की नींद हराम करने बाला गिरोह आखिर पुलिस के हाथ लग गया। इस गिरोह ने पुलिस की नांक में दम कर रखा था तथा गिरोह के न पकड़े जाने पर पुलिस अधिकारियों की इज्जत जनता में काफी किरकिरी हो रही थी।
गौरतलव है कि सर्दियो में लगातार बैटरी चोरी कर बदमाशो ने पुलिस को चुनौती दे रख्ी थी रहे । एक ही रात में 31 बैट्री चोरी होजाना एक बड़ी बात हो गयी थी। शनिबार को शालीमार गार्डन चैकी प्रभारी इफ्तखार कुरैशी व एचसीपी केपी सिंह की टीम को मुखबिर की सुचना मिली थी कि बैट्री चोर गिरोह दिल्ली से आने वाला है। चोरों को पकड़ने के लिये पुलिस ने 80 फूटा रोड जीजी फार्म हाउस के पास चैकिंग षुुरु कर दी तभी सूचना उके अनुसार तीन लोग पैदल आते नजर आये । पुलिस ने तीनो को रुकने का इशारा किया तो भागने लगे पुलिस ने पीछा कर तीनो को दबोच लिया । इनके नाम शारुख उर्फ बबलू निवासी जी 247 गली नम्बर 19 पुराना मुस्तफाबाद भजन पूरा दिल्ली, मोहम्मद पुत्र जमसेद अली तथा आरिफ पुत्र अब्दुल गफ्फार निावासी ई 2, गली 18 नेहरू विहार दिल्ली हैं। तलाशी लेने पर इनसे 20 पुड़िया गाजा 235 डाइजापाम की नसीली गोलियां, एक अदद नजायज चाकू बरामद किया गया। पुछताद में इन्होंने बताया कि वे घरों के बाहर खड़ी कारों की बैट्री चोरी कर उसे चोर बाजर में बेच देते हैं।
इनकी गिरफ्तारी से कई एनसीआर में बैटरी चोरी की बारदात का बड़ा खुलाशा होने की संभावना है। इस चोर गिरोह के पकड़े जाने की सूचना दिल्ली पुलिस तथा नोएडा की जिला पुलिस को दे गयी है । लेकिन अभी इनसे कोई बरामदगी नहीं हो सकी है।



0 comments:
Post a Comment