नई दिल्ली, (विशेष संवाददाता) नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने उड़ान के वक्त सैमसंग गैलेक्सी नोट-7 मोबाइल के इस्तेमाल और रखने पर प्रतिबंध लगा दिया है। मंत्रालय ने वायु सेवाओं और यात्रियों को सलाह दी है कि वे उड़ान के दौरान मोबाइल को ना तो चार्ज करें और ना तो उसे ऑन करें।
यह प्रतिबंध इसलिए लगाया गया है, क्योंकि सैमसंग गैलेक्सी नोट-7 की बैटरी के कारण पूरी दुनिया में कई घटनाएं हुई हैं। यात्रियों को यह भी सलाह दी गयी है कि वे उक्त मोबाइल को अपने सामान के साथ भी ना ले जाएं।
आईएनएस हम्ला के लिए भर्ती अभियान
मुम्बई, भारतीय नौसेना आईएनएस हम्ला, मलाड, मुंबई में आज 9 सितम्बर सीनियर सेकेंडरी रंगरूटों (एसएसआर) के लिए विशेष भर्ती अभियान का आयोजन कर रही है। इस अभियान को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के कारण बहुत बड़ी संख्या में उम्मीदवार वहां पहुंच गये।
मुंबई पुलिस के साथ तालमेल करके भीड़ पर नियंत्रण पाने की पर्याप्त व्यवस्था भी गयी है। हालांकि, कुछ अति उत्साही उम्मीदवारों की परिसर में अन्य लोगों से पहले प्रवेश पाने की इच्छा के परिणामस्वरूप आईएनएस हम्ला के मुख्य द्वार, पर धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हो गयी। मौके पर मौजूद सिविल और नौसेना पुलिस ने इस स्थिति पर काबू पा लिया। मुख्य द्वार पर हुई धक्का-मुक्की में दो उम्मीदवारों को मामूली चोटें आई हैं और उनका आईएनएस हम्ला में स्थित नौसेना अस्पताल में इलाज किया गया।
परीक्षा इस समय पालियों में आयोजित की जा रही है और यह तब तक जारी रहेगी, जब तक वैध दस्तावेजों के साथ आए सभी पात्र उम्मीदवारों की जांच नहीं कर ली जाती। यह स्पष्ट किया गया है कि न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आदि में कोई बदलाव नहीं किया गया है, और सभी स्वयंसेवकों (वैध दस्तावेजों के साथ आए) को भर्ती के अवसर के लिए उपस्थित होने का मौका मिल जाएगा।



0 comments:
Post a Comment