बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्म दीवार का मशहूर डायलॉग 'आज खुश तो बहुत होगे तुम' जैसे ही गुजी इंडिया टुडे MindRocks16 इवेंट में मौजूद स्टूडेंट्स का एनर्जी लेवल और बढ़ गया. इंडिया टुडे ग्रुप की ओर से आयोजित मांइड रॉक्स 16 इवेंट में सदी के महानायक अमिताभ से बात करने और उनके विचारों को सुनने के लिए यंग स्टूडेंट्स बेहद उत्साहित नजर आए, यहाँ अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म 'पिंक' की स्टार कास्ट के साथ पहुंचे. फिल्म 'पिंक' और उससे जुड़े अहम मुद्दों पर अपनी अपनी राय कुछ इस अंदाज में रखी.
अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म पिंक और उनके द्वारा पोती और नातिन को लिखे गए खत के बारे में सबसे पहले यह बताया कि उनकी इस फिल्म का निचोड़ ही उनका आराध्या और नव्या के लिए लिखा गया खत था. अमिताभ बोले- पिंक फिल्म के असल संदेश को ही मैंने इस खत में पिरोया. अमिताभ के इस खत में एक लड़की को हर तरह की बंदिशों जैसे ऐसे कपड़े मत पहनो, बाहर मत जाओ, यह मत करो वो मत करो से फ्री रहना और यह सोचना बंद कर देना कि लोग क्या कहेंगे जैसे मैसेज देने की कोशिश की है. अमिताभ ने कहा कि उनका यह खत सिर्फ हर लड़की ही नहीं बल्कि हर एक लड़के के लिए भी है. लड़कों को भी इस बात का इल्म जरूर होना चाहिए कि लड़कियों को उन्हें कैसे सम्मान देना है.

0 comments:
Post a Comment