मैच हारना गुनाह करने जैसे महसूस होता हैं भारत में : धौनी - Caption cool ms dhoni

टीम इंडिया के टी-20 और वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अपनी लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी को लेकर चर्चा में हैं. न्यूयॉर्क में फिल्म के प्रमोशन के दौरान धौनी ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा : भारत में जब हम एक मैच हार जाते हैं, तो लोग ऐसा समझते हैं, जैसे हमने कोई गुनाह कर दिया हो, किसी का मर्डर कर दिया हो या हम आतंकी हों. धौनी ने अपने क्रिकेट जीवन के उन लम्हों को भी साझा किया, जिनका उन पर बड़ा असर पड़ा.


भारतीय कप्तान ने कहा कि 2007 विश्व कप में हार और उनके तथा टीम के खिलाफ प्रतिक्रिया का उन पर गहरा असर पड़ा और कुछ हद तक यह अनुभव उनके जीवन का टर्निंग प्वाइंट रहा. उन्होंने कहा : 2007 वर्ल्ड कप में टीम की निराशाजनक हार ने मुझे मजबूत बनाया. उस समय टीम इंडिया टूर्नामेंट के पहले ही दौर में बाहर हो गयी थी. उन्होंने कहा कि जब टीम क्रिकेट मैच हारती है, तो भारत में समझा जाता है कि वे ऐसे लोग हैं,  जिन्होंने कोई अपराध किया है या वे हत्यारे या आतंकवादी हैं. उन्होंने  2007 विश्व कप के पहले दौर से बाहर होने के बुरे समय को भी याद किया, जब लोगों ने रांची स्थित उनके घर पर पत्थर बरसाये थे.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment