पिस्टल सहित अभियुक्त गिरफ्तार The arrested accused, including pistol

गाजियाबाद, (संवाददाता)   थाना भोजपुर पुलिस ने कल शाम ग्राम नाहली के रास्ते से अभियुक्त सोनू पुत्र रियासत निवासी तालाब के पास नाहली थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे एक पिस्टल 32 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।

हत्या के 2 आरोपी वाछिंत अभियुक्त गिरफ्तार - थाना मुरादनगर पुलिस ने आज सुबह 
ग्राम मिलक चाकरपुर से रविन्द्र पुत्र ओमपाल सिंह निवासी मिलक चाकर थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद तथा सुभाष पुत्र शीशपाल निवासी मिलक चाकर थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगण थाना मुरादनगर से हत्या के आरोप में वाछिंत चल रहे थे।

28 पेटी अवैध शराब बरामद, अभियुक्त फरार - थाना खोडा पुलिस ने आज प्रातः करीब 4 बजे वन्दना इन्कलेव पोस्ट आफिस के पास से एक एसेन्ट कार नं0 डीएल1सीजी-9975 मे 28 पेटी अवैध शराब अग्रेजी अरूणाचल प्रदेश मार्का बरामद की है। जबकि 2 अभियुक्त फरार होने मे सफल हो गये है। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment