परंपरा तोड़ती हुई बेटियों ने शव को दिया कंधा और फिर दी मुखाग्नि The body has to break tradition daughters shoulder and then lit the

गोपालगंज,  ( संवाददाता )   गोपालगंज में बेटियों ने अपने पिता के शव को कंधा देने के बाद उन्हें मुखाग्नि भी दी ।  हिंदू परंपरा के अनुसार बेटा ही पिता को कंधा देता है और बेटे ही परिवार के सदस्यों को मुखाग्नि दे सकते हैं । इस को लेकर शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
मृतक किशोर कुमार गुप्ता का कोई बेटा नहीं था, सिर्फ तीन बेटियां ही हैं, पिता की मृत्यु के बाद घर में बात हुई कि पिता के शव को कंधा कौन देगा? मुखाग्नि कौन देगा? उनकी तीनों बेटियाों ने कहा कि अपने पिता के शव को कंधा भी हम देंगे और मुखाग्नि भी हम ही देंगे
किशोर कुमार गुप्ता की बेटियां उनके शव को कंधा देकर शमशान घाट ले गई। फिर परंपरा को तोड़ते हुए उन्हें मुखाग्नि भी दी।
किशोर कुमार गुप्ता का निधन शुक्रवार को शाम लंबी बीमारी के कारण हो गया था। पिता के दाह संस्कार के लिए तीनों बेटियों ने कंधा दी और बड़ी बेटी रूपा ने मुखाग्नि दी। गुप्ता की लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment