प्रवेश पत्र न मिलने पर अभिभावकों ने किया प्रदर्शन Parents did not receive the letter display

साहिबाबाद, ( संवाददाता )  प्रवेश पत्र न मिलने से गुसाये अभिभावकों ने शनिवार को इंदिरापुरम के सेंट टेरेसा स्कूल के गेट पर जमकर प्रदर्शन किया। सेंट टेरेसा पैरेंट्स एसोसिएशन का आरोप है कि विकास शुल्क और भवन शुल्क का भुगतान न कर पाने पर स्कूल प्रबंधन ने उनके बच्चों के साथ दुव्र्यवहार किया है। इसके अलावा बच्चों की सोमवार से परीक्षाएं होनी है और स्कूल ने प्रवेश पत्र जारी नहीं किए हैं।
सेंट टेरेसा पैरेंट्स एसोसिएशन के विवेक कुमार वर्मा ने बताया कि स्कूल प्रबंधन छात्रों में भेदभाव की भावना पैदा कर रहा है। छात्रों को मानसिक रूप से पीड़ित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि वह लोग स्कूल को ट्यूशन फीस का भुगतान कर चुके हैं। लेकिन स्कूल छात्रों पर कक्षाओं में दुव्र्यवहार कर अभिभावकों पर भवन शुल्क और विकास शुल्क जमा करने का दबाव बना रहा है।इसके कारण बच्चे भी डरे हुए हैं। पैरेंट्स एसोसिएशन की मीनाक्षी श्रीवास्तव ने बताया कि फीस जमा करने वाले छात्रों के अभिभावकों को पीटीएम में शामिल न होने के निर्देश भी दिए हैं। इसी से गुस्साए परिजनों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। वहीं जब अभिभावक संघ ने पुलिस के माध्यम से जब स्कूल प्रबंधन से बात करने का प्रयास किया तो उनसे मना कर दिया गया।
ऑल स्कूल पैरेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष शिवानी जैन ने बताया कि स्कूल द्वारा दुव्र्यवहार और बच्चों को प्रवेश पत्र न दिए जाने पर डीआईओएस को जानकारी दी गई। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्कूल को आदेश दिए हैं कि वह छात्रों को प्रवेश पत्र जारी करे अन्यथा छात्र हित के विरूद्ध कार्य करने के लिए पूरा उत्तरदायित्व स्कूल प्रबंधन का होगा।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment