गाजियाबाद, ( संवाददाता ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर से नगर निगम की ओर से शहर में विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया गया। अभियान की शुरूआत मेयर अशु कुमार वर्मा ने पुराना बस अड्डे के पास झाडू लगाकर की। यह अभियान दो अक्टूबर गांधी जयंती के दिन समाप्त होगा। इस दौरान शहर में साफ सफाई के लिए लोगों को विभिन्न माध्यम के जरिए जागरुक किया जाएगा।
नगर निगम की ओर से स्वच्छता अभियान को लेकर कई अभियान चलाए गए हैं। इस बार दो अक्टूबर तक के लिए विशेष सफाई अभियान की शुरूआत की गई है। इस अभियान की शुरूआत मेयर अशु कुमार वर्मा ने पुराना बस अड्डा फ्लाईओवर के पास नारियल फोडकर की। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर खुद भी झाडू लगाई।
उन्होंने कहा कि यदि हर सफाई कर्मचारी दो घंटा ज्यादा काम करे तो शहर में गंदगी नहीं रह सकती। इस मौके पर उन्होंने आम लोगों से कहा कि यदि वह खुद भी इस बात का ध्यान रखे ही उन्हें गंदगी नहीं फैलानी है तो शहर गंदा नहीं होगा। अभियान के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरके यादव व हेल्थ इंस्पेक्टर योगेंद्र यादव, उमाशंकर मिश्र आदि मौजूद रहे।



0 comments:
Post a Comment