आप विधायक के खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप You against MLA accused of cheating in the name of providing jobs

नई दिल्ली,  ( क्राईम संवाददाता) आम आदमी पार्टी की रोहताश नगर से विधायक सरिता सिंह के खिलाफ वेलकम थाने में शरिवार को शिकायत दर्ज हुई है। उन पर शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उन्होंने नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे ठगी की है। वहीं विधायक ने भी इस मामले में मानसरोवर पार्क थाने में शिकायत दी है।
डीसीपी डॉ. अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि शिकायतकर्ता शकील का कहना है उससे नौकरी दिलाने के नाम पर विधायक सरिता सिंह ने 9 लाख रुपये लिए थे, सरिता ने वादा किया था वह उसे नौकरी दिला देंगी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका, ठगी का शिकार होने के बाद शकील ने इस मामले की जानकारी वेलकम थाने में दी। डीसीपी का कहना है कि मामले की जांच जारी है। हालांकि अब तक इस मामले में पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया है। पुलिस के सूत्रों ने बताया कि पीड़ित पहले भी थाने आया था, लेकिन उसने पहले शिकायत नहीं दी। इसके बाद वह फिर से आया जिसके बाद पुलिस ने शिकायत ले ली है।
जिस शकील अहमद ने पुलिस से मिलकर शिकायत की है। वह पार्टी का स्थानीय नेता बताया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया गया है कि उसके माध्यम से विधायक ने नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लोगों से तीन-तीन लाख रुपये लिए थे। शकील रोहतास नगर में अल्पसंख्यक विभाग का अध्यक्ष है। शकील अहमद ने अपनी शिकायत में लिखा है कि उसकी जान को खतरा है। बकौल शकील, वह पिछले चार सालों से पार्टी से जुड़ा है। सरिता सिंह ने विधायक बनने के बाद उससे बिजली से जुड़े मामले देखने की जिम्मेदारी सौंपी थी।

सरिता सिंह, ' शकील हमारी पार्टी की बीएसईएस का काम देखते थे, वह क्षेत्र में बिजली से संबंधित काम भी कराते थे। उन्होंने ऑफिस से स्टैम्प चुराकर उन्होंने नकली हस्ताक्षकर साढ़े सात लाख रुपये का फंड निकाल लिया था। एक महीने पहले पार्टी से निकाला गया था। तब मैंने एफआईआर दर्ज नहीं कराई थी, इसके बाद से पार्टी से उसे निकाल दिया गया था। इस बावत हमने मानसरोवर पार्क में शिकायत दी है।'

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment