गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना विजयनगर पुलिस ने कल शाम सादिक की पुलिया से अखिलेश उर्फ गोलू पुत्र कृष्णवीर सिंह निवासी भीमनगर थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से एक तंमचा 12 बोर, 01 जिन्दा व एक खोका कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार किया गया अभियुक्त थाना विजयनगर मे वाछिंत चल रहा था। जिसने 12 सितम्बर को रविन्द्र पुत्र राजेन्द्र व श्रीमती प्रेमवती निवासीगण भीमनगर थाना विजयनगर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। नामित शेष अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर सम्भावित स्थानों पर दबिस दी जा रही है।
2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, अवैध शस्त्र बरामद - थाना कोतवाली पुलिस ने आज दोपहर में मुखबिर की सूचना पर साई उपवन मन्दिर के पीछे टूवेल के पास से डकैती की योजना बनाते सन्दीप उर्फ पाटील पुत्र मदन लाल निवासी आर्दश कालोनी थाना सिविल लाइन जनपद मुरादाबाद तथा चेतन पुत्र जयपाल भातू निवासी आर्दश कालोनी थाना सिविल लाइन जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से एक डिस्कवर मोटर साईकिल, एक तंमचा 315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस व एक नाजायज चाकू बरामद हुए है। जबकि इनक 4 साथी मौके से भागने मे सफल हो गये है। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
10 पेटी अवैध शराब बरामद, 1 गिरफ्तार - थाना खोडा पुलिस कल रात मास्टर पार्क खोडा से सलमान मलिक पुत्र मुस्ताक मलिक निवासी शंकर बिहार कालोनी थाना खोडा जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 10 पेटी अवैध शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई है।
अवैध तंमचा व गांजा बरामद, 1 गिरफ्तार:- थाना लोनी बार्डर पुलिस ने लोनी बार्डर चैकी क्षेत्र से गुडडू उर्फ मनोज पुत्र नन्दराम निवासी बम्हेटा हाजीपुर थाना लोनी बार्डर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गय है। जिसके कब्जे से एक तंमचा 12 बोर, 1 जिन्दा कारतूस व एक किलो अवैध गांजा बरामद हुआ है।



0 comments:
Post a Comment