सीवान, (कृष्णा तिवारी) बिहार के सीवान में ऑनर किलिंग की घटना सामने आई है। गुरुवार सुबह गांव के लोगों ने देखा कि एक पेड़ से लड़का और लड़की के शव लटक रहे थे। लड़की की मांग में सिंदूर लगा हुआ था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीवान जिला के महाराजगंज के धोबवलिया गांव में आज सुबह लोगों को एक लड़का और लड़की का शव पेड़ से लटका हुआ मिला । लड़की की मांग में सिंदूर लगा हुआ था । दोनों कि पहचान जितेन्द्र साह और सबिता कुमारी के रूप में हुई । बताया जाता है कि जितेन्द्र सुरत में रह कर काम करता था । लड़का सूरत से लड़की को लेने आया था। लड़का परिवार की इकलौती संतान था। शव की हालत देख ऐसा लग रहा था कि हत्या के बाद शवों को लटकाया गया था। दोनों एक ही गांव के हैं और काफी समय से एक-दूसरे से प्यार करते थे।
जानकारी के अनुसार दोनों गांव में छुपकर मिलते थे। कई साल तक चले प्रेम-संबंध के बाद दोनों शादी कर घर बसाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने घर से भागकर शादी करने का फैसला किया। अपने प्लान के अनुसार जितेंद्र सूरत से मंगलवार को गांव आया था। बुधवार को जितेंद्र लड़की के घर पहुंच गया था, जिसके चलते दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हुआ था। बुधवार रात को सबिता घर से भागकर गांव के बाहर जितेंद्र से मिली। यहां जितेंद्र ने सबिता के मांग में सिंदूर भर दिया। प्रेमी जोड़ा गांव से भाग पाता इससे पहले ही लड़की के परिजन और गांव के अन्य लोगों की इसकी सूचना मिल गई।
बताया जाता है कि इसके बाद दोनों की हत्या कर दी गई और शव को पेड़ से लटका दिया गया। शव के पास से बैग और कुछ कपड़े भी मिले हैं।
लड़के के पिता का कहना है कि दूसरी ओर लड़के के पिता का कहना है कि हत्या के बाद शव को लटका दिया गया है। हालांकि लड़की के परिजन ऑनर किलिंग की घटना से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि दोनों ने आत्महत्या की है। सीवान एसपी सौरभ कुमार शाह ने कहा कि गांव के बाहर पकड़कर युवक-युवती की हत्या की बात भी कही जा रही है, लेकिन पुलिस बिना जांच के कुछ कहने में असमर्थ है। दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या कैसे हुई यह कहा जा सकता है।

0 comments:
Post a Comment